IPL 2023 में रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

हिटमैन रोहित शर्मा अपने गगनचुंबी छक्कों के लिए मशहूर हैं। जैसे ही वे अपने चिर-परिचित अंदाज में छक्के ठोकते हैं, स्टेडियम तालियों से गूंज उठता है। ऐसा ही नजारा शनिवार को वानखेड़े में नजर आया।


पंजाब किंग्स के 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हिटमैन ने 27 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 162 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 44 रन जड़े। इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।


रोहित शर्मा ने आईपीएल 2023 के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 27 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और तीन छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्होंने अपने आईपीएल में 250 छक्के पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने। आइए देखते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट:-


क्रिस गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 357 छक्के महज 141 पारियों में लगाए हैं। वह इस लिस्ट में टॉप पर हैं।



एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 170 पारियों में 251 छक्के लगाए थे।


रोहित शर्मा अब 250 छक्के मारने वाले ओवरऑल तीसरे और पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 233वें मैच की 228वीं पारी में ऐसा किया।


एमएस धोनी ने 210 पारियों में अभी तक कुल 235 छक्के लगाए हैं और वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।विराट कोहली ने 221 आईपीएल पारियों में अभी तक 229 छक्के लगाए हैं और वह पांचवें स्थान पर हैं।


विराट कोहली ने 221 आईपीएल पारियों में अभी तक 229 छक्के लगाए हैं और वह पांचवें स्थान पर हैं।


रोहित शर्मा IPL में  250 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने  


दरअसल, रोहित ने तीसरा छक्का ठोक आईपीएल में अपना 250वां जड़ा और ऐसा करते ही वे ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए जिसने आईपीएल में 250 छक्के के आंकड़े को छुआ। वानखेड़े के मैदान पर रोहित आईपीएल के सिक्सर किंग बने। इसी के साथ वे आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे बल्लेबाज भी बन गए।


अब उनसे आगे सिर्फ एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल हैं। एबी डिविलियर्स के नाम आईपीएल में 251 और गेल के नाम 357 छक्के दर्ज हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनके नाम 233 मैचों में 6058 रन दर्ज हो गए हैं। जिसमें 538 चौके और 250 छक्के शामिल हैं


अब तक आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने जड़े हैं 235 छक्के 

एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 240 मैचों में 235 छक्के जड़े हैं। वहीं विराट कोहली 229 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं। खास बात यह है कि टॉप-5 बल्लेबाजों में 3 भारतीय बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं।

क्रिकेट जगत की न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें www.extrapoint.in | live क्रिकेट मैच की पल पल की अपडेट्स, और live score देखने के लिए हमारी वेबसाइट फॉलो करे www.extrapoint.in |

Latest News